Breaking News
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन

गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

चमोली में बादल फटा, सागवाड़ा में मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग

अचानक हुई प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

चमोली : जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया। भारी बारिश के बीच आई इस आपदा में एक मकान पूरी तरह तहस-नहस हो गया। घटना के समय मकान में रह रहे लोग किसी तरह भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में सफल रहे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बादल फटने के बाद तेज पानी और मलबे का बहाव इतनी तेजी से आया कि मकान के भीतर कुछ भी नहीं बचा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अगर कुछ और मिनट की देरी होती तो गंभीर जान-माल का नुकसान हो सकता था।

प्रशासन ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे सामान को निकालने का कार्य जारी है। फिलहाल प्रभावित परिवार को स्थानीय विद्यालय में अस्थायी आश्रय दिया गया है। प्रशासन द्वारा मुआवजे और राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।

Back To Top