Breaking News
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

गोपेश्वर: प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात वेंटिलेटर पर

गोपेश्वर: प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात वेंटिलेटर पर

लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप, जांच के आश्वासन पर माने

गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्रसव के दौरान शनिवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका नवजात वेंटिलेटर पर है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बछेर गांव की मीना देवी (30) पत्नी प्रदीप सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता ने बताया कि रात से ही प्रसव की तैयारी चल रही थी। तड़के करीब साढ़े तीन बजे प्रसव के दौरान महिला का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और उसे दौरे पड़ने लगे। स्थिति नियंत्रण में न आने से प्रसव के करीब आधे घंटे बाद मीना देवी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना पर सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और डीएसपी अमित सैनी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लोगों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने की बात कही, जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।

वहीं, नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Back To Top