Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री

भाद्रपद अष्टमी पर शुरू हुई मां नंदा देवी की पवित्र यात्रा, 31 अगस्त को होगा बामणी गांव में प्रवेश

भाद्रपद अष्टमी पर शुरू हुई मां नंदा देवी की पवित्र यात्रा, 31 अगस्त को होगा बामणी गांव में प्रवेश

बामणी गांव: जय मां नंदा देवी! उत्तराखंड गढ़वाल की अधिष्ठात्री देवी मां नंदा देवी की पवित्र फुलारी यात्रा आज भाद्रपद मास की अष्टमी से पहले विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई है। फुल कंडी के साथ श्रद्धालु नीलकंठ पर्वत की ओर मां का आवाहन करने निकले, जहां मां नंदा देवी को ब्रह्म कमल से सजी फुल कंडी में भंवरि रूप में विराजमान किया जाएगा।

यह यात्रा, जो गहरे धार्मिक विश्वास और परंपराओं से जुड़ी हुई है, 31 अगस्त की शाम को बामणी गांव में मां के आगमन के साथ आगे बढ़ेगी। मान्यता है कि भाद्रपद अष्टमी के पावन अवसर पर मां नंदा देवी अपने दिव्य रूप में भक्तों को दर्शन देती हैं और सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं।

तीन दिवसीय उत्सव का होगा भव्य आयोजन

यह यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उत्सव है, जिसे तीन दिनों तक अत्यंत श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है। बामणी गांव और आसपास के क्षेत्रों में मां नंदा देवी की आरती, भजन-कीर्तन, पारंपरिक नृत्य और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।

गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा तक इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मां के स्वागत की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं और अब पूरा क्षेत्र श्रद्धा और आस्था के रंगों में रंग चुका है।

नंदा राजजात की स्मृति भी ताजा

यह आयोजन कहीं न कहीं प्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा की स्मृति को भी जीवंत करता है, जिसमें मां नंदा देवी को उनके मायके से ससुराल तक की यात्रा कराई जाती है। फुल कंडी यात्रा, मां के उसी पावन स्वरूप की एक झलक है, जिसे देखने के लिए भक्तगण दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं।

Back To Top