Breaking News
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

353 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई

देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी उद्देश्य को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर 353 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को और गहराई से समझा।

शुक्रवार को फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोना बाली ने किया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को न केवल परामर्श दिया, बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क कीं। साथ ही रोगियों को आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी मुफ्त प्रदान की गईं।

शिविर में चिकित्सा परामर्श देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग से डॉ. मो.राशिद एवं डाॅ आरजू गोयल, शिशु रोग विभाग से डॉ. रजनी गुर्जर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. सिमरन डांग, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांक चैधरी, ईएनटी विभाग से डॉ. दीक्षा लोहानी, सर्जरी विभाग से डॉ. अरुण, तथा नेत्र रोग विभाग से डॉ. राजेश्वर सिंह ने चिकित्सकीय परामर्श दिया।

कॉलेज की प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा “यह स्वास्थ्य शिविर केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। उनका यह कार्य आज की पीढ़ी को सेवा और सहयोग की राह पर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है।” शिविर को सफल बनाने में शीतल, गीता कुमार, सुधा रानी, विजय लक्ष्मी, पूनम कन्नोजिया, बीना सहितश्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top