Breaking News
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन
धामी कैबिनेट में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले
धामी कैबिनेट में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक
‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार- रेखा आर्या

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अल्मोड़ा जनपद में भाजपा के विभिन्न समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सुबह सबसे पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डिगरा जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पंकज बजेली के समर्थन में मनान में रोड शो एवं जनसभा के द्वारा चुनाव प्रचार किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार पहले से ही जुटी हुई है, जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर एक इंजन और जोड़ना है।रेखा आर्या ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास की गति और ज्यादा तेज होगी।

दोपहर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने छानी ल्वेशाल जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार भुवन जोशी के समर्थन में बिजौरिया बैंड क्षेत्र में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या 6 किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल हुई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रोड शो में उमड़े जन सैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने का जनता मन बना चुकी है।

इस अवसर पर लाल सिंह बजेठा, मोहन सिंह, श्याम सिंह रौतेला, गिरीश राम, पूर्व प्रधान गिरीश भंडारी, देवेन्द्र सिंह, पाल सिंह भंडारी, दीवान राम, प्रकाश नेगी, दीवान राम, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, जिला पंचायत सदस्य गीता जोशी, मोहन दुसाद, गोविंद बिष्ट, बबलू अल्मिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top