Breaking News
सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम
घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट

एसजीआरआरयू में खट्टी मीठी यादों को याद कर रोमांचित हुए एलुमनाई

एसजीआरआरयू में खट्टी मीठी यादों को याद कर रोमांचित हुए एलुमनाई

देहरादून।  गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू)के स्कूल आफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज के सभागार में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। एसजीआरआरयू के एल्यूमनाई मीट में पुरानी भूली बिसरी यादों को याद कर एलुमनाई रोमांचित हो गए। एल्युमनाई मीट में 100 भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉक्टर अजय कुमार खंडूरी, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉक्टर आरपी सिंह, संकाय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज ने पूर्व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. यशवीर दीवान ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के साथ संगठित होकर कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की वर्तमान उपलब्धियां सुनकर बेहद प्रसन्नता हुई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने पूर्व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर उनके हितों के लिए प्रयासरत रहेगा।

पूर्व छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों व साथियों के साथ खट्टे मीठे अनुभव सांझा किए। एक दूसरे को सालो बाद साथ देखकर कभी मुस्कुराए कभी खिलखिलाए तो कभी भावुक क्षणों को याद करके कुछ देर के लिए स्तब्ध हो गए। कार्यक्रम में डॉ. मनोज गहलोत, डॉ सुमन विज, डॉ मनीष मंडोली, डॉ. कुमुद सकलानी डॉ. लोकेश गंभीर, डॉ दीपक सोम, डॉ नवीन गौरव, शाहाना जबी इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top