Breaking News
कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने साबित की ’’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत: गोदियाल
कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने साबित की ’’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत: गोदियाल
124 वां नंदा देवी मेला महोत्सव का 16 से 23 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन
124 वां नंदा देवी मेला महोत्सव का 16 से 23 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन
विकास कार्यों में देरी पर होगी जवाबदेही तय, जिलाधिकारी ने की जिला योजना की समीक्षा
विकास कार्यों में देरी पर होगी जवाबदेही तय, जिलाधिकारी ने की जिला योजना की समीक्षा
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कोटद्वार में कांग्रेस का विरोध मार्च, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में तहसील का घेराव
कोटद्वार में कांग्रेस का विरोध मार्च, पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में तहसील का घेराव
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त

केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को मिल रही हर क्षेत्र में प्राथमिकता

केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को मिल रही हर क्षेत्र में प्राथमिकता

रुद्रपुर। आज जिला उधमसिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर के नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम नारी शक्ति सम्मान में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई, राज्य सरकार की ओर से 5 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा इस अवसर पर 6 शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया। कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल द्वारा पांच महिला बीएलओ को श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति को निष्पक्ष व बिना लालच के मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहते हुए आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में प्राथमिकता मिल रही है। आज हमारे राज्य की महिलाशक्ति आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में महिलाए हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है तथा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं की सुरक्षा व उनके सशक्तिकरण के प्रति अत्यंत संवेदनशील है।

उन्होंने मातृशक्ति की सम्बोधित करते हुए कहा कि आज गर्व का विषय है कि राज्य के प्रमुख पदों में महिलाएं है। श्रीमती कण्डवाल ने यूसीसी पर राज्य के मुख्यमंत्री व केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व इसके प्रति महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा की यह कानून महिला सुरक्षा व महिलाओं के हितों की रक्षा का काम करेगा और इसका सर्वाधिक लाभ राज्य की मुस्लिम बहनों को मिलेगा उन्हें अब अन्य महिलाओं की भाँति अपने हक और अधिकार प्राप्त होंगे और तीन तलाक जैसी प्रताड़ना से नही झूझना पड़ेगा उन्हें समान अधिकार मिलेंगे।

साथ ही आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कंडवाल ने कहा कि हम माता को यह भी देखना होगा कि हमारे बच्चे हमारी संस्कृति व संस्कारों से कैसे जुड़े उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा अवश्य देनी होगी क्योंकि यदि आज का युवा स्वस्थ होगा तभी वह शिक्षित भी होगा और स्वावलंबी भी होगा । यह सब संस्कारों के माध्यम से ही संभव है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, माही सकलानी, मनीषा राय, रजत दीक्षित, रोली कश्यप, सोनाली जोहरी सहित मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top