Breaking News
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान

मौलाना फजलुर्रहमान ने पाक चुनाव की खोली पोल, कहा- चुनाव में चोरी हुई है

मौलाना फजलुर्रहमान ने पाक चुनाव की खोली पोल, कहा- चुनाव में चोरी हुई है

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में धांधली के कई आरोप लग रहे हैं। अब प्रमुख JUIF मौलाना फजलुर्रहमान ने भी इसे लेकर कई बड़े दावे किए हैं। उनका कहना है कि पाक के चुनाव में चोरी हुई है। हम लोग इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। अब फैसले सदन में नहीं बल्कि मैदान में होंगे। फजलुर्रहमान ने आगे कहा कि चुनाव से पहले बना PDM न चुनावी गठजोड़ था और न राजनीतिक गठबंधन। मैं उस वक्त भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में नहीं था, लेकिन साथियों की राय के साथ फैसला लिया। जनरल फैज हमीद खुद मेरे पास आए थे और कहा कि आपको जो करना है वो सिस्टम के अंदर रहकर करें।

फजलुर्रहमान ने दावा किया कि इमरान सरकार गिराने के लिए जनरल बाजवा और जनरल फैज की मौजूदगी में सब पार्टियों को साथ लाकर ये तय हुआ कि कैसे क्या करना है। इन चुनाव के बाद साफ है कि पार्लियामेंट की कोई हैसियत नहीं है। शहबाज शरीफ हमारे पास भी प्रस्ताव लेकर आए थे, लेकिन इस सरकार का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में बैठेंगे। मगर लगता नहीं कि यह संसद और सरकार ऐसे ज़्यादा दिन चलेगी। जो सरकार बन रही है वो इमरान की हुकूमत से भी ज़्यादा फौज के साथ हाइब्रिड है। हमें फौज के एक सिपाही के बारे में भी बदलने का अधिकार नहीं है। ऐसे में फौज राजनीति को ऐसे चलाए यह कहां तक जायज है। फैसले कहीं और से होंगे। पीएम के हाथ में भी कुछ नहीं होगा। ऐसा लोकतंत्र बेईमानी है। इसलिए हम सड़कों पर उतरेंगे। यह सूरत बदलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top