Breaking News
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन
UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

सऊदी अरब से घर लौटे पति को 55 टुकड़े कर ड्रम में रखने की पत्नी ने दी धमकी 

सऊदी अरब से घर लौटे पति को 55 टुकड़े कर ड्रम में रखने की पत्नी ने दी धमकी 

पति ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर लगायी सुरक्षा की गुहार

गाजियाबाद। सऊदी अरब से लौटे एक पति को 55 टुकड़े कर ड्रम में फ्रीज करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पत्नी ने मेरठ कांड जैसा हश्र करने की धमकी दी है। इस डर से वह कई दिन से घर भी नहीं गया।

युवक ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2008 में हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। मेहनत मजदूरी कर परिवार को पाल रहा है। वर्ष 2019 में वह कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया था। करीब चार साल बाद लौटा तो पत्नी का व्यवहार उसके प्रति बेहद खराब दिखा। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में घर पर गैर लोगों का आना-जाना बढ़ गया था।

उसने गैर लोगों के बारे में पूछा तो पत्नी ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ससुराल पक्ष से बात की तो उन्होंने भी साथ नहीं दिया। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने पत्नी को समझाने की भी कोशिश की। इस पर पत्नी ने हाल ही में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हुए हत्याकांड का हवाला देते हुए कहा उसकी भी हत्या के बाद शव के 55 टुकड़े कर ड्रम में फ्रीज कर देगी।

पत्नी की इस धमकी से वह डरा सहमा है। कई दिनों से घर भी नहीं जा रहा है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top