Breaking News
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री

दो दिन चली आंधी व बारिश के बाद अब फिर सताएगी गर्मी

दो दिन चली आंधी व बारिश के बाद अब फिर सताएगी गर्मी

16 से 18 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी 

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दो दिन चली आंधी व बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई और गर्मी को लोग भूल गए। हालांकि यह अभी फौरी राहत है। अगले दो दिन और थोड़ी राहत रहेगी और अगले सप्ताह से गर्मी फिर से सताने लगेगी। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल के लिए लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। यदि तीनों दिन लू चली तो अप्रैल के मध्य तक ही लू चलने वाले छह दिन हो जाएंगे। अप्रैल में बीते सप्ताह तीन दिन लू चल चुकी है।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी व बारिश से मौसम का मिजाज बदल चुका है। 40-41 चल रहा तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। धूप निकली, लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। गर्मी का अहसास नहीं हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 000.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लोदी रोड इलाका रहा सबसे ठंडा

वहीं, दिल्ली का लोदी रोड इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि पालम में तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 004.0 मिमी, रिज में 001.4. पालम में 002.0 और लोदी रोड में 000.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार शाम को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई।

अगले सप्ताह के मध्य से फिर से जोर पकड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान बढ़ कर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 14 अप्रैल तक लू चलने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह के मध्य से गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी। 16 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। वहीं इन तीनों दिन लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उसके बाद सप्ताह के अंत में फिर से हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 19.0 डिग्री सेल्सियस
13 अप्रैल को सूर्यास्त- शाम 6:46 मिनट
14 अप्रैल को सूर्योदय- सुबह 5:57 मिनट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top