Breaking News
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित

शाहिद कपूर और कृति सैनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की एडवांस बुकिंग शुरू

शाहिद कपूर और कृति सैनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की एडवांस बुकिंग शुरू

शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का काफी बज देखने को मिल रहा है. फैंस इन स्टार्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. इसी के साथ फिल्म की फर्स्ट डे के लिए जबरदस्त एडवांस बुकिंग भी हो रही है. चलिए यहां जानते हैं तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पहले दिन की एडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी. फिल्म के गानों और पोस्टर्स में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है. इसी के साथ फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अब तक 4 हजार 758 टिकटों की बिक्री हुई है जिससे कुल 13.26 लाख रुपये कमाए का कलेक्शन हुआ है।

रीजनल लेवल पर, महाराष्ट्र 4.67 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ सबसे आगे है, इसके बाद 4.05 लाख रुपये के साथ दिल्ली है. छत्तीसगढ़ ने फिल्म की प्रभावशाली शुरुआती कमाई में 1.51 लाख रुपये का योगदान देकर तीसरा स्थान हासिल किया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े बयां कर रहे हैं कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन की कहानी है. इस किरदार को  शाहिद कपूर ने निभाया है.फिल्म में आर्यन यानी शाहिद कृति द्वारा निभाए गए रोल सिफ्रा पर फिदा हो जाता है. शुरुआत में उसे इस बात की जानकारी नहीं होती है कि सिफरा का मतलब सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन है. जितना ज्यादा समय आर्यन सिफ्रा के साथ बिताता है, उतना ही ज्यादा वह उसके प्यार में पड़ जाता है. एक दिन आर्यन को पता चल जाता है कि सिफ्रा एक रोबोट है और उसकी बैटरी कम है. आर्यन यह जानकर हैरान रह जाता है कि वह इस समय एक रोबोट से प्यार करता था. इसके बाद क्या सिचुएशन आती हैं ये फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

ये फिल्म रोमांस, कॉमेडी और साइंस-फिक्शन जॉनरे का मिक्सचर है. यह एक इम्पॉसिबल लव स्टोरी है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज होगी. फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ धर्मेंद्र, डिंपल कपाडिय़ा, राकेश बेदी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. अमित जोशी और आराधना साह फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top