Breaking News
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों के संबंध में की समीक्षा बैठक

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों के संबंध में की समीक्षा बैठक

सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों के संबंध में समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी तथा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की समीक्षा की गई है जिसमें कई सड़कों का शिलान्यास होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बुरांशखण्डा से गढ़ मोटरमार्ग, चामासारी-लुहारीगढ़ मोटरमार्ग, मसराणा-मोटीधार लिंकमार्ग एवं छमरोली-डोमकोट, चामासारी- तल्याणीगाड़ आदि सड़कें वन विभाग में स्वीकृति हेतु लंबित हैं जिनमें से 03 मोटरमार्गों पर वन विभाग द्वारा आगामी 15 दिनों के भीतर स्वीकृति प्रदान की जायेगी तथा अन्य मार्गों पर भी जल्द ही वन विभाग द्वारा स्वीकृति दिये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भिलाड़ू स्टेडियम के लिए स्वीकृत सड़क मार्ग पर भी आगामी 10 दिनों में वन विभाग की स्वीकृति मिल जायेगी। उन्होंने वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सड़क मार्गों की वन विभाग से जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त करने के साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आज की समीक्षा बैठक की प्रगति के संबंध में 05 अप्रैल 2025 को पुनः समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि लंबित सड़कों के निर्माण से संबंधित कार्यों को जल्द ही शुरू किया जायेगा।
मंत्री ने अधिकारियों को किमाड़ी मोटरमार्ग के चैड़ीकरण करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर तारकोल से सड़कें बनाना संभव न हो वहां टाईल्स द्वारा सड़कों का निर्माण किया जाए। ताकि मार्ग टिकाऊ और सुरक्षित रहे। उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सड़कों का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और निर्माण की निगरानी नियमित रूप से की जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बैठक में पीसीसीएफ आरके मिश्र, एचओडी पीडब्ल्यूडी राजेश शर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top