Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

बर्फविहीन चोटियां फिर बर्फ से हुई लकदक, औली में एक तो बद्रीनाथ में दो फीट तक जमी ताजी बर्फ 

बर्फविहीन चोटियां फिर बर्फ से हुई लकदक, औली में एक तो बद्रीनाथ में दो फीट तक जमी ताजी बर्फ 

हर्षिल-मुखबा सड़क खोलने का कार्य जारी 

बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसायियों के खिले चेहरे

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद आज सुबह जब धूप खिली तो पहाड़ की खूबसूरत वादियां चांदी सी चमकती नजर आई। हर्षिल, यमुनाघाटी, औली और धनोल्टी का खूबसूरत नजारा दिखा। वहीं, हर्षिल-मुखबा सड़क खोलने का कार्य कर रहा है।

औली से लेकर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीती व माणा घाटी से लेकर अन्य ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। औली में एक फीट तो बदरीनाथ में दो फीट तक ताजी बर्फ जमी है। हेमकुंड साहिब में लगभग तीन फीट ताजी बर्फ जमी। वहीं निचले इलाकों में बारिश से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार चटख धूप खिलने से जिले की अधिकांश चोटियां बर्फविहीन हो गई थीं। औली में पड़ी बर्फ पिघल चुकी थी लेकिन बृहस्पतिवार सुबह ही मौसम ने करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई।

वहीं नीती घाटी, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ, मंडल सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फ गिरी। देर शाम तक बर्फबारी होती रही। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। ठंड के कारण बाजारों में चहल पहल भी काफी कम नजर आई।

बर्फबारी होने से औली सड़क पर टीवी टावर से ऊपर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। सड़क पर फिसलन के कारण पर्यटकों ने अपने वाहन वहीं खड़े किए और स्थानीय वाहनों से औली पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। कई पर्यटकों ने औली में चेयर लिफ्ट का आनंद लिया। बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी, खरसाली गीठ पट्टी के कुछ गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। इसके बाद से यहां पर तापमान गिरने के कारण दुश्वारियां बढ़ गई है, वहीं गंगोत्री हाईवे को सुक्की से आगे सामान्य वाहनों के लिए खोलने के लिए बीआरओ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top