Breaking News
तांबे के बर्तन में पानी पीने के हैं कई फायदे, लेकिन ज्यादा सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत
बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार
फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में 222 पदों पर निकाली भर्तियां

लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में 222 पदों पर निकाली भर्तियां

देहरादून। राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में 222 पदों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर पुलिस के 65 पद, सब इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस के 43 पद, पीएसी, आईआरबी में गुल्मनायक पुरुष के 89 पदों पर ये भर्ती की जाएगी। इसके लिए 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सब इंस्पेक्टर व गुल्मनायक के लिए आवेदक की आयु 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। शारीरिक मानक अलग से दिए गए हैं। भर्ती के लिए हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन में आने वाली किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। यह भर्ती पूर्व में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन जनवरी 2022 को निकाली थी। तब हजारों अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। उन सभी अभ्यर्थियों के लिए आयु एक जुलाई 2021 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए। पेपर लीक प्रकरण के बीच ये भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग को ट्रांसफर हो गई थी, जिस पर अब आयोग ने विज्ञापन जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top