Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

फिल्म ‘द राजा साब’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी हुई पोस्टपोन

फिल्म ‘द राजा साब’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी हुई पोस्टपोन

मकर संक्रांति के अवसर पर फिल्म ‘द राजा साब’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ उन खबरों पर भी मुहर लग गई है, जिनमें फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के दावे किए जा रहे थे। अब खुद मेकर्स ने इसकी पुष्टि कर दी है। पोस्टर के साथ फैंस को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए थिएटर्स में जल्द मुलाकात का वादा किया गया है।

बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कई खबरों में ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट खिसकने के दावे किए गए। अब प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। इस फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाना था। मगर अब यह फिल्म इस तारीख को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट से अभी परदा नहीं उठा है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही फैंस को नई रिलीज डेट बताएंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म जून में रिलीज हो सकती है।

फिलहाल आज मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किए गए पोस्टर में प्रभास काफी आकर्षक लुक में दिख रहे हैं। इस रोमांटिक हॉरर फिल्म में प्रभास को अलग अंदाज में पेश किए जाने की तैयारी है। फिल्म का निर्देशक मारुति कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल और मालविका मोहन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि ऋद्धि कुमार और संजय दत्त सहायक भूमिकाओं में हैं।

पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा का संगीत थमन एस ने दिया है, छायांकन कार्तिक पलानी ने किया है और संपादन कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने किया है। कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पैतृक संपत्ति पर नजर रखता है, ताकि वह पैसे की कमी से बाहर निकल सके, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि हवेली में राजा साहब की आत्मा का वास है। कहा जा रहा है कि अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ से टकराव न हो, इसलिए निर्माताओं ने ‘द राजा साब’ को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top