Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

अधिकारी जनता और सरकार के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करें – राज्यपाल

अधिकारी जनता और सरकार के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करें – राज्यपाल

उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को वार्षिक अधिवेशन की जानकारी दी और संघ की वार्षिक पत्रिका ‘आरोही’ भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आप सभी अधिकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन और उनको आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता और सरकार के मध्य जितना अच्छा समन्वय स्थापित करेंगे, जनहित में कार्य और तेजी से होंगे।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं और वे विश्वसनीयता और निर्भरता में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन को मिले आप सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करें और गुड गवर्नेंस पर फोकस किया जाय। उन्होंने कहा वर्ष 2023 में उत्तराखंड ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिसमें सभी अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अधिकारियों से इसी लगन और सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के अध्यक्ष गिरधारी सिंह रावत, उपाध्यक्ष डॉ. ललित नारायण मिश्रा, प्रताप शाह एवं पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top