Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
मुजफ्फरपुर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार
मुजफ्फरपुर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और हथियार बरामद
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
कानपुर देहात में अंधविश्वास के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या, दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात में अंधविश्वास के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या, दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
देहरादून में बाइक चोरी का खुलासा, दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
देहरादून में बाइक चोरी का खुलासा, दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल

प्रेमिका से शादी करने के जुनून में बना हत्यारा, युवती के माँ-भाई की हथौड़ा मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका से शादी करने के जुनून में बना हत्यारा, युवती के माँ-भाई की हथौड़ा मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का आरोपी दूसरे समुदाय का शादीशुदा प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में आते ही हकीकत उगलने लगा। उसने कबूला कि अपनी प्रेमिका से ही शादी करने का जुनून था। उसके परिजन रोड़ा बन रहे थे। शादी की खातिर वह अपना धर्म छोड़ने को तैयार था पर प्रेमिका की मां और भाई न माने तो उसने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खुलासे के लिए मशक्कत कर रही थी। जिस युवक पर रिपोर्ट कराई गई, उसकी लोकेशन कुछ दिन पहले से ही पंजाब में आ रही थी, जहां वह काम करता है। ऐसे में पुलिस ने दूसरे बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया। यह भी तय था कि सामान्य तौर पर तय कराई जा रही शादी के टूटने से कोई शख्स इतना परेशान क्यों होगा कि वह लड़की के परिजनों की हत्या कर दे। पुलिस उलझन में थी कि सर्विलांस की रिपोर्ट भी मिल गई।

इसमें मृतका की बड़ी बेटी के मोबाइल ने पुलिस को खुलासे का सिरा दे दिया। करीब पांच साल से एक नंबर पर लड़की की रोज ही करीब पांच से छह घंटे बात होती थी। नंबर उसी इलाके के गांव रजपुरा माफी निवासी राशिद का था। पुलिस ने शनिवार रात दस बजे राशिद को सर्विलांस की मदद से खोज निकाला और थाने ले आई। यहां थोड़ी सी सख्ती पर उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बड़ा बाईपास के नजदीक खेत में मिले थे। उनके सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। मृतका के पति ने पहले अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुल गया। बेटी का प्रेमी राशिद मां-बेटे का कातिल निकला।

राशिद ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी तीन महीने की बच्ची भी है। वह महिला की बेटी से छह साल से प्यार करता है। लड़की भी उससे शादी करना चाहती थी। उसने लड़की से कह रखा था कि उसकी खातिर वह अपनी पत्नी-बेटी व परिवार को छोड़ देगा, यहां तक कि धर्म बदल लेगा। यही बात उसकी मां व भाई से कहने वह नर्सरी पर गया था पर वो लोग बहस करके उसी पर हमलावर होने लगे। वह काफी गुस्से में था और फिर उसने सोच लिया कि विरोध करने वालों को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका भी इन दिनों अपने परिवार के दबाव में लग रही थी और उसकी कॉल नहीं उठा रही थी। इससे उसका गुस्सा और भड़क गया था।

राशिद ने बताया कि कहासुनी में गुस्सा होकर प्रेमिका का भाई उस पर हमला करने लगा। वह भारी भरकम हथौड़ा साथ लेकर गया था। उसने युवक के सिर पर पीछे से हथौड़े से वार किया। सामने ही बेटे पर हमला होते देख महिला ने उसे पीछे से पकड़कर खींचा। महिला के नाखून उसके जिस्म में कई जगह लगे तो वह तिलमिला उठा। उसके बेटे के जमीन पर गिरते ही राशिद ने मां को निशाने पर ले लिया। महिला के सिर में ताबड़तोड़ हथौड़े मारे। तब तक हमला किया जब तक वह शांत न हो गई। उसे होश आया तो अपनी ही करतूत पर हैरान रह गया। फिर युवक का मोबाइल और हथौड़ा छुपा दिया और घर चला गया। घटना के वक्त सिर में गोली लगने से मौत की स्थिति लग रही थी। पोस्टमॉर्टम में दोनों के सिर में गोली नहीं मिली। वजनदार चीज सिर में प्रहार कर हत्या के संकेत मिले। बर्बरता पूर्वक मारने से महिला का भेजा ही बाहर निकल आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top