Breaking News
देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा ने किया बड़ा ऐलान 

यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा ने किया बड़ा ऐलान 

कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगा बसपा 

जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए कोई सख्त निर्णय नहीं उठाता तब तक बसपा किसी भी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी- मायावती 

उत्तर प्रदेश। यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए कोई सख्त निर्णय नहीं उठाता है तब तक बसपा किसी भी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी।

उन्होंने कहा कि पहले बैलेट से फर्जी मतदान होते थे अब यह ईवीएम से भी होने लगा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उपचुनाव ही नहीं लड़ेंगे। बाकी चुनाव में भाग लेंगे। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती के इस बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब यूपी में उपचुनाव होने भी नहीं हैं। हालांकि, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर कोर्ट का फैसला होने के बाद उपचुनाव हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। पहले लोकसभा, फिर राज्यों के विधानसभा और अब उपचुनाव में भी ये काम खुलकर किया जा रहा है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं जो कि देश के लिए खतरे की घंटी है। ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी ने निर्णय लिया है कि जब तक इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग कोई सख्त निर्णय नहीं लेता है तब तक बसपा किसी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top