Breaking News
देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

हर्ष फायरिंग के दौरान नौ वर्षीय बच्चे को लगी गोली, मौके पर हुई मौत 

रुड़की। देर रात शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष  फयरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई। तुरंत ही उसे एक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है।

खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। प्रथमदृष्टा बच्चे की मौत गोली लगने से हुई लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं बच्चे की मौत से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top