Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
मुजफ्फरपुर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार
मुजफ्फरपुर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और हथियार बरामद
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
कानपुर देहात में अंधविश्वास के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या, दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात में अंधविश्वास के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या, दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
देहरादून में बाइक चोरी का खुलासा, दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
देहरादून में बाइक चोरी का खुलासा, दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल

नाबालिगों ने 17 साल की किशोरी के साथ किया गैंगरेप, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार घर

नाबालिगों ने 17 साल की किशोरी के साथ किया गैंगरेप, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार घर

जालंधर। दो नाबालिगों ने 17 साल की किशोरी से गैंगरेप किया और उसका वीडियो वायरल कर दिया। दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया जबकि उनका तीसरा साथी वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार घर भेज दिया है। वीडियो वायरल होने से पता चला कि वहां तीसरा आरोपी भी था, जिसने यह वीडियो बनाई। उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। 35 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने अब तीसरे आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में घर की दूसरी मंजिल पर दो नाबालिग दिख रहे हैं। इनमें एक युवक ने किशोरी के दोनों हाथ पकड़े हैं जबकि दूसरा उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद वह नाबालिग से गलत तरीके से छूता है। नाबालिग उसे दूर करने की कोशिश करती है, छोड़ने की गुहार भी लगाती रही लेकिन आरोपी हंसते हुए उसके साथ गलत हरकत करते रहे। खुद को बचाने के लिए जब नाबालिग जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो एक नाबालिग आरोपी ने दूसरे को कहा कि तेज आवाज में गाना लगा दो, जिससे आवाज बाहर न जाए।
जब नाबालिग की चिल्लाने की आवाज बंद नहीं हुई तो आरोपी ने उसके मुंह को हाथ से दबाकर बंद कर दिया। दोनों आरोपी गैंगरेप के वक्त गाली-गलौज करते भी सुनाई दे रहे हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि आरोपियों ने उक्त वारदात को थाना-1 के एरिया में पड़ते राम जानकी नगर में अंजाम दिया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर से बुआ के घर पर खाना देने के लिए गई थी। जब वह खाना देकर लौट रही थी तो रास्ते में दोनों नाबालिगों ने उससे छेड़छाड़ की। बेटी ने विरोध किया तो वह उसे घसीटकर एक घर की दूसरी मंजिल पर ले गए। जहां दोनों ने युवकों ने बारी-बारी बेटी से रेप किया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।
वीडियो का पता चलने पर पुलिस ने गैंगरेप में पकड़े दोनों आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें वह मुकर गए कि यह वीडियो उनके किसी साथी ने नहीं बनाया है। उन्हें नहीं पता कि कि यह वीडियो किसने बनाया। उन्हें तो यह भी अब पता चला कि उनका वीडियो भी बनाया गया है। थाना एक के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के तुरंत बाद दोनों नाबालिगों के खिलाफ धारा 376-D, पॉक्सो एक्ट और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के कुछ देर बाद ही दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। जांच में सामने आया है कि उक्त वीडियो वहां किसी तीसरे व्यक्ति ने छिपकर बनाया है। जिसने नाबालिग को बचाने के बजाय वीडियो बनाकर वायरल कर दी। जिसके बारे में ना तो पीड़िता को पता है और ना ही इस बारे में आरोपियों को कुछ पता है। इसलिए पुलिस इसे लेकर टेक्निकल एंगल पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top