Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा

भारत ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में छह विकेट से हराया

भारत ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में छह विकेट से हराया

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत लिया। यह मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार छठी टी20 सीरीज जीती है। इसके साथ ही घर में लगातार 15वीं सीरीज में भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड कायम है। अपने घर में भारत आखिरी सीरीज फरवरी 2019 में हारा था। इसके बाद खेली गई 15 सीरीज में दो बराबरी पर छूटी हैं और 13 भारत के नाम रही हैं। दोनों ड्रॉ सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई थीं।

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने 57 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन और रवि बिश्नोई-अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 68 और शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाए। अफगानिस्तान के करीम जनत ने दो विकेट लिए।

यह रोहित शर्मा का 150वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। इस मामले में उनके बाद आयरलैंड के लिए 134 मैच खेलने वाले पॉल स्टर्लिंग हैं। हालांकि, शून्य के स्कोर पर आउट होने के साथ ही रोहित ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह 12 बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में शून्य पर आउट हो चुके हैं। रोचक बात यह है कि इस मामले में उनसे आगे सिर्फ पॉल स्टर्लिंग हैं, जो 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top