Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की 13 महीनों बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से न तो रोहित और न ही कोहली ने कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है। दोनों की वापसी से इतना तय माना जा रहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में ये खेलते नजर आएंगे। अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को चोट के कारण नहीं चुना गया है।

टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को मोहाली में होगी। 14 जनवरी को दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। उसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 17 तारीख को बेंगलुरु में आयोजित होगा। जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। सूर्यकुमार और हार्दिक दोनों के आईपीएल से वापसी की उम्मीद है। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में टी20 में भारत का नेतृत्व करने वाले सूर्यकुमार को जोहान्सबर्ग में तीसरे और अंतिम मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी। हाल ही में उनके टखने की सर्जरी हुई है और उम्मीद है कि वह कुछ महीनों में ट्रेनिंग पर लौट आएंगे।

श्रेयस अय्यर को टीम में मौका नहीं मिला है। इससे माना जा रहा है कि चयनकर्ता आगामी टी20 विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे युवाओं के अच्छे प्रदर्शन से ऐसा लगता है कि अय्यर को जून में होने वाले मेगा इवेंट में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। इस सीरीज के लिए टीम में शिवम दुबे को शामिल किया गया है। उनका उपयोग हार्दिक पांड्या के स्थान को भरने के लिए किया जाएगा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top