Breaking News
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

75वां गणतंत्र दिवस – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा,  ‘आवाहन’ समूह रहा आकर्षण का केंद्र

75वां गणतंत्र दिवस – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा,  ‘आवाहन’ समूह रहा आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली। देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शोभा बढ़ा रहे हैं। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और व उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की आगवानी की। राष्ट्रपति मुर्मू व मुख्य अतिथि पारंपरिक बग्गी से कर्तव्य पथ पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मैक्रों को गले लगाया और कुछ देर दोनों को बात करते हुए भी देखा गया।

भारतीय वाद्ययंत्रों के साथ ‘आवाहन’ समूह ने 90 मिनट तक चलने वाली परेड की शुरुआत की। ‘आवाहन’ समूह आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें 100 से अधिक महिला कलाकार विभिन्न ताल वाद्ययंत्र बजाते हुए शामिल हुईं। पहली बार परेड में शामिल इस समूह में देश के विभिन्न हिस्सों के भारतीय वाद्ययंत्रों की ध्वनियां सुनाई दे रही थीं। दुनिया की एकमात्र घुड़सवार रेजीमेंट ने गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई की। सेना के 61वें घुड़सवार दस्ते का नेतृत्व मेजर यशदीप अहलावत ने किया। 61 कैवेलरी को 1953 में स्थापित किया गया था और यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार दस्ता है, जिसमें सभी ‘स्टेट हॉर्स्ड कैवेलरी यूनिट’ शामिल हैं। पहली बार कर्त्तव्य पथ पर परेड करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी शामिल हुई। इस परेड का नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या ने किया। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

इस बार की परेड में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियों ने हिस्सा लिया, जबकि केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां भी शामिल हुईं, लेकिन उत्तर प्रदेश की झांकी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं, क्योंकि उत्तर प्रदेश की झांकी का भगवान श्रीराम ने बाल स्वरूप में नेतृत्व किया। झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत पर आधारित है। आसमान में धुंध के बीच 11 मैकेनाइज्ड कॉलम, 12 मार्चिंग टुकड़ियां और आर्मी एविएशन कोर के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ने सलामी दी। वहीं, वायु सेना के 46 विमानों द्वारा फ्लाई-पास्ट के साथ परेड संपन्न हुई। इस दौरान मिग 29, अपाचे, प्रचंड, डकोटा, राफेल सहित अन्य विमानों ने आसमान में करतब दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top